बस्ती में कोरोना के 95 एक्टिव केस : 15 की छुट्टी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में आज पन्द्रह कोरोना पीड़ितों को स्वस्थ होने के बाद घर पर क्वरंटीन रहने की सलाह के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसी के साथ अब बस्ती जिले में कोरोना के एक्टिव संक्रमितों की संख्या 95 रह गयी है। 


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कल (24 मई रविवार) को इक्कीस कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद यहां कुल मिले संक्रमितों की संख्या एक सौ इकतालिस हो गयी थी। ये सभी प्रवासी श्रमिक हैं। जिसमें से सावित्री नाम की एक महिला गाजीपुर चली गयी है। अब उसकी गिनती गाजीपुर में होगी। इस तरह बस्ती में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 140 है। बस्ती में दो पीड़ितों की मृत्यु हो चुकी है। अट्ठाईस पहले ही स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पन्द्रह लोगों को आज स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। अभी जनपद में कुल 95 कोरोना पाजिटिव एक्टिव केस हैं।     


   जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया कि आज घर घर भेजे गये पन्द्रह लोग एल - हास्पिटल मुण्डेरवा में भर्ती थे। अब यहाँ सात कोरोना मरीज भर्ती हैं। एल - 1 हास्पिटल नवोदय विद्यालय रूधौली में इस समय चौंसठ कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें छत्तीस मरीज ग्यारह अन्य जनपदों के हैं, जो प्रवासी श्रमिक हैं और ट्रेन से बस्ती आ गये थे। इन्हें भी फिलहाल बस्ती के मरीजों में ही गिना जा रहा है। इसके अलावा चौबीस कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज एल - 2 हास्पिटल कैली में चल रहा है। इस तरह बस्ती में मौजूद 95 एक्टिव केस में 7 मुण्डेरवा, 64 रूधौली और 24 कैली अस्पताल में भर्ती हैं।


         -   -   -   -   -  -   -   -   -   -   -   - 


 Basti update 


15 Patients discharged today from L1 CHC Munderwa 


Statistics :-


Total cases till date:119+5+16=140(one lady named Savitri has moved to Ghazipur and is counted in figures of Ghazipur district(as told by District Surveillance officer Basti) and hence final figure of Basti is 140 and not 141 ).


Out of these 140 case 21 positive cases have come yesterday.All these 21 cases are from migrant labourers who have recently come back to Basti.


Recovered: 28+15=43


Death : 2


Active cases: 110-15=95


Placement of active cases :-


L1 Munderwa:22-15=7


Attached L1 Navoday Vidyalaya Rudhauli- 64(out of these 36 patients are from other 11 districts but counted in Basti as suspect train compartment was off loaded in Basti and also samples were sent from Basti).


L 2 Kelly Hospital- 24


                                                   Regards


                                                  DM Basti


       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर