बस्ती में अभी कोरोना के नब्बे संक्रमित केस

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (सू. वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कोरोना वायरस से जिले में कुल 120 लोग पाॅजिटिव हुए थे, जिसमें से 28 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुॅके है, 02 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुयी है। इस क्रम में अब कुल संक्रमित व्यक्यिों की संख्या 90 है। 


 उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 4618 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 3772 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है, जबकि 846 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।  उन्होंने बताया कि कुल 504 हॉस्पिटल में तथा 57682 घरों में कोरेनटाइन किए गए हैं। कुल 287207 लोगों को फूड पैकेट वितरित किया गया है।       


  उन्होंने बताया कि पंजीकृत 26868 मजदूरों में से 26868 मजदूरों को रू0 1000 की दर से कुल रुपए 26868,000.00 डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। इसके अलावा 49471 में से 42601 दिहाड़ी मजदूरों को रू0 1000 प्रति की दर से 42601,000.00 रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 280 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।


               -    -    -    -    -    -   -   -    -


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर