बस्ती में अभी 299 कोरोना रिपोर्ट का इंतजार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कोरोना वायरस से जिले में कुल 31 लोग पाॅजिटिव हुए थे, जिसमें से 13 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुॅके है, एक कोरोना पाजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हुयी है। इस क्रम में अब कुल संक्रमित व्यक्यिों की संख्या 17 है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 2270 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 1971 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है, जबकि 299 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। 
 उन्होंने बताया कि कुल 159 हॉस्पिटल में तथा 1246 स्कूल में एवं 11515 घरों में कोरेनटाइन किए गए हैं। कुल 171978 लोगों को फूड पैकेट वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 26815 मजदूरों में से 26087 मजदूरों को रू0 1000 की दर से कुल रुपए 26087,000.00 डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है।         
इसके अलावा 42290 में से 35113 दिहाड़ी मजदूरों को रू0 1000 प्रति की दर से 35113,000.00 रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 214 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
             -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर