बस्ती कोरोना : सवा चार हजार रिपोर्ट निगेटिव


बस्ती (सू वि.उ.प्र.। जिले में कोरोना वायरस से अब तक 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन नहीं दी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 156 कोरोना वायरस संक्रमित के केस हैं जिसमें से मात्र 04 की डेथ हुई है। जिले में कुल 111 एक्टिव केस हैं।


 उन्होंने बताया कि केवल रुधौली तहसील में एक हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित है। जिले में अब तक कुल 4971 सैंपल लिए गए हैं,जिसमें से 4402 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, 610 की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। आज की तिथि ने 59 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से एक पॉजिटिव केस है, 4246 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है ।आज की तिथि में 18 लोगों का सैंपल लिया गया है। 


  उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कुल 85, मुंडेरवा सीएचसी में 26 तथा ओपेक कैली हॉस्पिटल में 49 कुल 160 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इसमें बस्ती जनपद के 111, संत कबीर नगर के 14 तथा सिद्धार्थनगर के 35 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि छबिलहाखोर पॉलिटेक्निक में 44, मेडिकल कॉलेज रामपुर में 109, सरला इंटरनेशनल एकेडमी में 171 तथा आश्रम पद्धति विद्यालय में 245 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर