बस्ती के शख्स की मुंबई में कोरोना से मौत

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (उ.प्र.) । जनपद के कप्तानगंज थानांतर्गत परसा गांव के एक व्यक्ति की मुंबई में कोरोना के चलते मौत हो गई। वह मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।


    कप्तानगंज के परसा गांव निवासी शिव गोविंद मिश्र मुंबई में पट्टा वारदान में नौकरी करते थे। मुंबई के तुलसीबाड़ा भान्डू कॉलोनी में रहते थे, जहां दर्जनों लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। तबियत बिगड़ने पर शिव गोविंद प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। वहां जांच के दौरान रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। फिर भी स्थानीय प्रशासन ने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया था। सोमवार को हालत बिगड़ी तो पुनः चिकित्सकों ने जांच कराई।


मौत के बारह घंटे पूर्व उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय जिला प्रशासन ने परिजनों को सूचना देने के बाद वहीं उसका दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान उसके एक रिश्तेदार भी मौजूद थे।


         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार