बस्ती - गोरखपुर मंडल में 16 नये कोरोना पाजिटिव


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । गोरखपुर एवं बस्ती मंडल में आज 16 और संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हो गई है। नए मामलों में सिद्धार्थनगर में सात, महराजगंज और गोरखपुर में तीन-तीन, संतकबीरनगर और देवरिया में एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं मृतकों में एक बस्ती और दूसरा सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। 


बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वह दिल्ली से आया था। मधुमेह रोग से पीड़ित था। 25 मई को इलाज के लिए बीआरडी में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। इसके बाद से वह बीआरडी में भर्ती था। इसकी पुष्टि बीआरडी प्राचार्य गणेश कुमार ने की है।


उधर, महराजगंज जिले में शुक्रवार को दिल्ली, चेन्नई, कुवैत से आए तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव जिले में मिले हैं। अब तक जिले में 49 केस कोरोना के मिल चुके हैं। जिसमें 31 केस एक्टीव एवं 17 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।     


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि तीन संक्रमित मिले। इसमें एक व्यक्ति पनियरा क्षेत्र के जरदी गांव का है। वह दिल्ली से 25 मई को आया था। दूसरा व्यक्ति तेनुअहिया गांव का है। वह चेन्नई से 25 मई को आया था। तीसरा व्यक्ति परतावल क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग का रहने वाला है। वह कुवैत से 23 मई को आया था।


वहीं संतकबीरनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि धर्मसिंहवा इलाके के बौर ब्यास निवासी 52 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। शख्स गुजरात अहमदाबाद से लौटा था। उसे मुंडेरवा सीएचसी के एलवन अस्पताल में भेजा गया है। अब तक 76 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 31 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।


बस्ती जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई है। मृतक मुंबई से 14 मई को बाइक से गांव पहुंचा था। वह आवास विकास में रुका था। उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो 22 मई को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसका नमूना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा। जहां से शुक्रवार को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन ने की है।


वहीं देवरिया जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से गांव आया था। जिसके बाद से क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर