3 दिन में सक्रिय होंगे 46 हजार जनधन खाते : डीएम


बस्ती (सू वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने 43016 निष्क्रिय जनधन खाते 03 दिन के भीतर सक्रिय करने के लिए सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है। 



  उन्होंने कहा है कि जनधन खातों में गरीब कल्याण योजना का पैसा रु०1000 प्रत्येक खाते में भेजा जाना है। निष्क्रिय खातों की वजह से जरूरतमंद लोगों को उक्त धनराशि नहीं भेजी जा पा रही है, इसको सक्रिय करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनपद में 716940 जनधन खाते हैं। इसमें 673924 जनधन खाते सक्रिय हैं।   


 उन्होंने बताया कि सर्वाधिक निष्क्रिय खाते बैंक ऑफ बड़ौदा में 1109, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1655, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 31607, बड़ौदा यूपी बैंक में 5715, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1249, पंजाब नेशनल बैंक में 986 तथा इलाहाबाद बैंक में 218 खाते निष्क्रिय हैं। जिलाधिकारी ने सक्रिय किए गए खातों की सूचना लीड बैंक मैनेजर को प्रतिदिन शाम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


   ➖➖➖➖➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार