विमल पाण्डेय ने मास्क, सेनेटाइजर व नाश्ता वितरित कर किया जागरूक

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बस्ती (उ.प्र.)। विधायक कप्तानगंज सीए चन्द्र प्रकाश के निर्देशा के अनुसार विधायक प्रतिनिधि विमल पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली आदि से क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को मास्क, सेनेटाइजर, बिस्कुट और मिनरल वाटर वितरित कर उनको सहायता पहुंचाया गया। विधायक प्रतिनिधि विमल पाण्डेय व समर्थको ने मुस्तैदी के साथ आने वाले थके, हारे व परेशान लोगो से हाल चाल पूछकर उनको बचाव व राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए राहत पहुंचाया।  



 विधायक प्रतिनिधि विमल पाण्डेय ने बताया कि विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल दुःख की इस घड़ी में लोगो के साथ है। विधायक श्री शुक्ल के निर्देश के क्रम में लोगो को यह राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्रतिनिधि श्री पाण्डेय ने कहा कि विधायक श्री शुक्ल ने यह भरोसा दिलाया है कि आगे भी वह लोगो की मदद हेतु तत्पर रहेगें। किसी को भी यदि कोई आवश्यकता होती है तो वे सदैव हाजिर होगें। विधायक श्री शुक्ल ने लोगो से दुःख की इस घड़ी में संयम और धैर्य बरतने की अपील किया है। 
विधायक प्रतिनिधि श्री पाण्डेय ने रास्ते में आने जाने वाले लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना को हराना है तो बचाव ही एकमात्र माध्यम है। हमें खुद को सुरक्षित रखना होगा। हमें मास्क, सेनेटाइजर तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता


चाहिए मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर