विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने बांटे मास्क और राहत सामग्री

तारकेश्वर टाईम्स  (हि.दै.)


अंकुर श्रीवास्तव/ बस्ती। विधायक कप्तानगंज सीए चन्द्र प्रकाश के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव हेतु लोगो में मास्क, सेनेटाइजर, साबुन तथा जरूरतमंद लोगो में नाश्ता एवं खाने पीने की वस्तुओ को अनवरत वितरित कर पुनीत कार्य किया जा रहा है। बताते चले कि विधायक कप्तानगंज के निर्देशानुसार प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय द्वारा जरूरतमंदो में अनवरत बचाव एवं राहत सामाग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।  



  विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने बताया कि विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल इस विषम परिस्थिति में लोगो के साथ है। विधायक श्री शुक्ल के निर्देश के क्रम में मैं और कार्यकर्ता लोगो में बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि बचाव सामाग्री सहित भूखे एवं थके लोगो को भोजन मुहैया कराकर उनको राहत पहुंचा रहे है। दुःख की इस घड़ी में सभी को मिलजुलकर इस मुसीबत से उबरना होगा। प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने बताया कि विधायक श्री शुक्ल ने कहा है कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद हेतु तत्पर रहेगें। इस परिस्थिति में विधायक श्री शुक्ल सभी के साथ खड़े है। विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने रास्ते में आने जाने वाले लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना को हराना है तो बचाव ही एकमात्र माध्यम है। हमें खुद को सुरक्षित रखना होगा। हमें मास्क, सेनेटाइजर तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर