उड़ीसा में बढ़ा लाॅक डाउन

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


भुवनेश्‍वर । देश में सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा करने वाले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बार फिर जब कई राज्य लॉकडाउन अवधि को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं तब उन्होंने देश में सबसे पहले लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए अर्थनीति पर मानव जीवन को तरजीह दिया है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार से भी मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए सिफारिश कर दी है। 



जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में  वीडियो  कान्फ्रेंसिंग के जरिए वीरवार को राज्य की कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश में लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के साथ केन्द्र सरकार से भी लॉकडाउन अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए सिफारिश की गई है। 30 अप्रैल तक ट्रेन एवं हवाई सेवा को बंद रखने के लिए भी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है। इसके साथ ही 17 जून तक राज्य के सभी शिक्षानुष्ठान बंद रखने को भी कैबिनेट निर्णय लिया है।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. :- 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर