ट्रक ड्राइवर के परिवार के 5 लोग संक्रमित

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


पानीपत । हरियाणा में लॉकडाउन का 19वां दिन है। लॉकडाउन 21 दिन के बाद यानी 14 अप्रैल के बाद दो सप्ताह के लिए फिर से आगे बढ़ सकता है। इसको लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को संकेत दे दिए। उन्होंने प्रदेश की जनता को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा। हालांकि कुछ छोटे उद्योगों को शर्तों के आधार पर काम की छूट मिल सकती है। वहीं हरियाणा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 182 पहुंच गया है। नूंह में पिछले दिनों संक्रमित मिले ट्रक ड्राइवर के परिवार से सात 5 सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना का फैलाव हरियाणा के 20 जिलों तक पहुंच गया है।         
(करनाल के घरौंड कस्बे में एक व्यक्ति ने यमराज बनकर भ्रमण करते हुए कोरोना से बचाव और लाॅकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया)  करनाल जिले के इंद्री में हाइवे को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां जांच के बाद ही वाहनों को जाने दिया जा रहा है ।
गुजरात से आया था ट्रक ड्राइवर, उसकी लापरवाही से परिवार के पांच सदस्य संक्रमित हो गये हैं ।
नूंह जिले में शनिवार को चार दिन के बाद कोरोना संक्रमित के 6 नए केस और सामने आए हैं। जिले में अब पॉजिटिव की संख्या 44 हो गई है। खास बात ये है कि 6 में से 5 कोरोना पॉजिटिव नूंह जिले के खानपुर घाटी निवासी ट्रक ड्राइवर के परिवार के सदस्य हैं। जबकि अन्य एक जमाती है जो खानपुर घाटी का ही बताया जा रहा है।
फरीदाबाद में शनिवार को तीन मरीज मिले, इनमें से एक मेडिकल स्टोर संचालक है, उसके संपर्क में कौन-कौन आया, उनकी हिस्ट्री निकाली जा रही है। वहीं फरीदाबाद में एक अच्छी खबर भी है, यहां 3 मरीज ठीक होकर घर भी चले गए हैं। जिले में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5 हो गई है।
पलवल में एक नया मरीज सामने आया है। जो जमात में गया था और छिपकर हथीन उपमंडल के अपने गांव पहुंचा था। पलवल स्वास्थ्य विभाग ने 9 अप्रैल को 10 सैंपल जांच के लिए भेजे थे, इनमें से 9 निगेटिव मिले हैं। जबकि एक पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिलने वाला व्यक्ति वही जमाती है। जिला प्रशासन ने अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला से जांच के लिए भेजे गए 207 सैंपल में से कोरोना संक्रमण के अब तक 29 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 28 पॉजिटिव मरीज का जमात से कनेक्शन है। अभी 1 मरीज को छुट्टी दे दी गई है बाकि 28 मरीज एक्टिव हैं। जिला प्रशासन ने पलवल के हर गांव को अलर्ट पर रखा हुआ है। बाहर से आने वाले कि सूचना छिपाने पर सरपंच पर कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं । 
यमुनानगर में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। दोनों जमाती हैं, जो गुजरात से हरियाणा के यमुनानगर में लौटे थे। वे 21 मार्च को गुजरात से आए थे, स्वास्थ्य विभाग ने 8 अप्रैल को इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन यमुनानगर ने खुद इसकी पुष्टि की है। इनके सैंपल दोबारा जांच के लिए भी मंगाए गए हैं। इसका स्वास्थ्य ठीक है लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
करनाल । करनाल में तीसरा मेडिकलकर्मी संक्रमित मिला है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिली है। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के कुल 6 पॉजिटिव केस मिले है, जिनमें से सबसे पहले केस में एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 234 सैंपल लिए गए, जिनमें से 201 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 27 की रिपोर्ट शेष है।
राज्य में कुल संक्रमित का आंकड़ा 182 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 45 मरीजों नूंह के हैं। गुरुग्राम में 32, पलवल में 29, फरीदाबाद में 31, पानीपत में 4, अम्बाला में 7, भिवानी में 2, कैथल में 2, सिरसा में 3, पंचकूला में 5, हिसार में 2, यमुनानगर में 3, झज्जर (बहादुरगढ़) में 1, रोहतक में 1, करनाल में 6, चरखी दादरी में 1, जींद में 2, कुरुक्षेत्र में 2, फतेहाबाद में 1 और सोनीपत में 3 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 116 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 38 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 28, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 3, यमुनानगर 3, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
हरियाणा के कुल कोरोना मरीजों में 7 स्वास्थ्यकर्मी भी हैं। करनाल में शनिवार को एक स्टाफ नर्स संक्रमित मिली थी। सबसे पहला केस पंचकूला से आया था। जहां कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करते हुए एक स्टाफ नर्स पॉजिटिव हो गई थी। इसके बाद पानीपत की एक नर्स संक्रमित हो गई थी, जो गुरुग्राम के मेदांता में काम करती थी। करनाल में एक डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स भी कोरोना मरीज का इलाज करते हुए संक्रमित हुई थी। इसके बाद फरीदाबाद में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला था। बहादुरगढ़ में भी एक नर्स संक्रमित पाई गई थी।
 हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 64 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है।
 इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र के 6, जम्मू के 3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।अभी तक 28 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 14 मरीज, पानीपत में 4, फरीदाबाद में 5, पंचकूला में 2, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर