तालाब में मिली महिला की लाश

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


संतकबीरनगर । धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव में एक मां ने रात को बच्‍चों को खाना खिलाकर सुलाया। सुबह बच्‍चे उठे तो मां गायब थी। गांववालों को गांव के तालाब में महिला की लाश दिखाई दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



धनघटा पुलिस ने बताया कि कुड़वा गांव के कुड़निया टोला निवासी रामरक्षा अपने बेटे प्रिंस (15) के साथ गुजरात में कमाता है। घर पर उसकी पत्नी प्रेमशीला अपने बेटे गोविन्द (7) व पुत्री अंशिका (10) के साथ घर पर रहती है। एक बेटा परमिंश (12) अपने ननिहाल में रहता है। प्रेमशीला ने शनिवार की रात भोजन बनाकर बच्चों को खिलाया। भोजन कर बच्चे सोने चले गये। रविवार को बच्चे प्रेमशीला को खोजने लगे। मां को खोजने के लिए आसपास काफी प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। 
इस बीच गांव के कुछ लोगों ने कुछ दूर पर तालाब में उतराती हुई एक लाश देखी। ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग तालाब के किनारे जमा हो गये। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पौली चन्दन कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को तालाब से बाहर निकलवाया। लाश की शिनाख्त प्रेमशीला के रूप में होने के बाद बच्चों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर