सुरेश चन्द्रा ने किया गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)



बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चन्द्रा ने हथियागढ़ मण्डी परिसर जाकर खाद्य विभाग के गेहॅू खरीद के लिए बनाये गये केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से गेहॅू खरीद की प्रक्रिया की जानकारी लिया। किसान पंजीयन सत्यापन एवं गेहॅू की गुणवत्ता का परीक्षण मौके पर ही किया। उन्होने टोकेन रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होने गेहॅू खरीद की व्यवस्था एवं प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।



जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ तिवारी ने बताया कि इस केन्द्र पर अभी तक 148 किसानों को टोकेन जारी किया गया है। आज के लिए कुल 07 किसानों से खरीद के लिए टोकेन जारी किया गया है। निरीक्षण के समय 04 किसानों से कुल 159 कुन्तल गेहूॅ खरीद की गयी है। 
निरीक्षण के दौरान आईजी विजय भूषण, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा उपस्थित रहे। 
       -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
 मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर