सभी को डाउनलोड करना होगा आरोग्यसेतु एप : हेमराज मीना

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जनपदवासियों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में डाउन लोड करने की अपील किया है। उन्होने कहा है कि इस एप द्वारा हमे कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर तत्काल सूचना प्राप्त हो जाती है। 



  उन्होंने बताया कि इस एप को डाउन लोड करने के लिए पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में लगभग 80 प्रतिशत अधिकारियों - कर्मचारियों ने एप को डाउनलोड कर लिया है। शेष अधिकारियों व कर्मचारियों को यह एप डाउनलोड करने के लिए निर्देशित किया है। 
   उन्होंने बताया कि डियूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों -कर्मचारियों के द्वारा जनमानस में इस एप को डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सड़क पर निकलने वाले प्रत्येक व्यक्ति से इसके बारे में पूछ-ताछ की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे जल्द से जल्द इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। 
          -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर