पुलिस टीम क्वरंटाईन : संदिग्ध फरार ,दोस्त पाजिटिव

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


लुधियाना । सिविल अस्पताल से पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर भागे आरोपित ने दहशत फैला दी है। उसके साथी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।  



अब कोरोना पॉजिटिव आरोपित को पकड़ने वाले चौकी जीवन नगर प्रभारी कुलवंत सिंह और थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी मुहम्‍मद जामील व अन्य पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सेहत विभाग की टीम कभी भी इनके सैंपल ले सकती है।
बता दें कि छह अप्रैल को पुलिस ने लूटपाट व स्‍नेचिंग करने वाले दो आरो‍पितों को गिरफ्तार कर इनके पास से काफी सामान बरामद किया था। ये दोनों लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। इन्‍हें जेल ले जाया गया, इनमें से एक को बुखार होने के कारण उसे जेल अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था। यहां एएसआइ को धक्का देकर एक आरोपित फरार होने में कामयाब रहा था। अब उसका साथी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
        ➖   ➖   ➖    ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार