नौ घण्टे मिलेंगी जरूरत की चीजें , दवाएं होम डिलीवरी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ. प्र.)। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए वस्तुओं की आपूर्ति हेतु चिन्हित प्रतिष्ठानों द्वारा अखबार व दूध वितरण प्रातः 05.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक तथा खाद्यान सामाग्री, दवाएं व अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह  02.00 बजे तक आपूर्ति की जायेंगी।   
    उन्होने कहा कि चिन्हित पेट्रोल पम्प एवं गैस की आपूर्ति प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगी। उन्होने बताया कि मल्होत्रा मेडिकल स्टोर मो0नम्बर 9415037259 तथा भारत कम्पनी एवं पालीक्लिीनिक मो0 नम्बर 9415037259 द्वारा दवाओं की आपूर्ति जरूरतमंद व्यक्ति की मांग पर होम डिलेवरी के माध्यम से आपूर्ति की जायेंगी। उन्होने समस्त चिन्हित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया कि सामान की आपूर्ति सोशल डिस्टेन्स बनाते हुए करें। 
           -  -   -  -   -   -  -  -  -  -  -


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर