मुख्यमंत्री राहत कोष में करें दान, रहेगा कर मुक्त : डीएम

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जनपद के लोगों से मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में अधिकाधिक दान देने के लिए अपील किया है। उन्होने कहा कि इसमें प्राप्त धनराशि का उपयोग मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित व्यक्तियों की सहायता एंव राहन प्रदान करने में धर्मार्थ कार्य के लिए होता है। 
 उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की अधिकारिक वेवसाइट upcmo.up.nic.in पर आवश्यक सूचनाए उपलब्ध है। शासन के निर्देश पर इसके प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया है ताकि इसमें अधिक से अधिक अंशदान प्राप्त हो सके।
       उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष का एकाउण्ट सेण्टल बैंक आफ इण्डिया कैण्ट रोड़ लखनऊ में है। इसका एकाउण्ट नम्वर 1378820696 तथा आईएफएससी कोड-CBIN0281571 है। इसमें दी गयी धनराशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80जी के तहत पूर्णतया कर मुक्त है। यहां का टेलीफोन नम्बर - 0522 - 2226359 है। 
        ➖   ➖   ➖   ➖    ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश