मशीन फटने से घायल युवक की मौत,दूसरा गंभीर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
संतकबीरनगर (उ.प्र.)। धनघटा क्षेत्र के बैजनाथपुर में दवा छिड़कने की मशीन फटने से घायल हुए मजदूर की सोमवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जबकि उसके साथ घायल हुए दूसरे युवक की हालत गंभीर है। रविवार को मुर्गी फार्म पर दवा का छिड़काव करते समय मशीन फटने से दोनों लोग घायल हो गए थे। 
भाजपा नेता रणविजय सिंह के मुर्गी फार्म पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए मशीन में दवा भरी गई। उसी दौरान मशीन फट गई। जिससे लगी आग से बैजनाथपुर निवासी 40 वर्षीय गंगेश, भरतपुरा निवासी 34 वर्षीय रोहित, बैजनाथपुर निवासी 37 वर्षीय राघवेंद्र सिंह और 22 वर्षीय सोनू घायल हो गए थे। गंगेश और रोहित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। भाजपा नेता रणविजय सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान सोमवार को गंगेश की मौत हो गई। जबकि रोहित की हालत नाजुक बनी हुई है।
       ➖    ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर