मनरेगा की जांच में चली गोली : दो मरे

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


गोण्डा (उ.प्र.) । पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में गोली  चलने से एक ही पक्ष के  दो लोगो की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के  लिए जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। जिसमें विजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
प्रकरण उमरी बेगम थाना क्षेत्र के परास  पट्टी मझवार गांव से जुड़ा है । जहां शुक्रवार की  देर शाम हुए खूनी संघर्ष में   गोली चलने से देवेंद्र प्रताप सिंह  उर्फ लाठी सिंह 55  वर्ष   पुत्र शिव बहादुर सिंह, विजय कुमार  सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह, चन्द्र मोहन यादव पुत्र बल राम  , देवेंद्र सिंह पुत्र  राम बहादुर, रानू सिंह पुत्र उमेश सिंह, अतुल सिंह पुत्र  कालिका , कन्हैया   पुत्र जगदम्बा  पाठक को  गोली लग गई। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर  शुऐब ने देखने के बाद  लाठी सिंह और   कन्हैया पाठक को मृत घोषित कर दिया।     


पप्पू सिंह  उर्फ  परास ने बताया कि गांव के प्रधान और जिला  पंचायत सदस्य  के  विरुद में मनरेगा पैसा को लेकर शिकायत की गई थी। उसी की जांच करने गांव में टीम आई थी।  जांच की जानकारी  होने पर टीम के सामने  बयान देने गए थे। तभी ताबड़ तोड़ कई गोली चलाई गई , जिसमें  साथ लोगो को गोली  लग गई । बाद में दो लोगो की मौत हो गई।  गांव में तनाव फैल गया। इस संबंध में डीआईजी राकेश सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थितियों का जायजा लिया । बताया की घटना की सूचना मिलते ही एसपी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है । घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर