म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री को धमकी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


भोपाल  (मध्य प्रदेश) । दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर पर जानकारी दी है कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसलिए वह अपना मोबाइल नंबर बंद कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने फिलहाल तीन लैंडलाइन नंबर्स बताएं हैं, इन परउनसे संपर्क किया जा सकता है ।     


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। दिग्विजय के मोबाइल पर पिछले 4-5 दिनों सेअभद्र भाषा और धमकी देने के लगातार फोन कॉल्स आ रहे थे। सिंह ने इन फोन नंबर्स के स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर शेयरकिए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से की है औरसर्विस प्रोवाइडर को भी इसकी जानकारी दी।
दिग्विजय ने ट्वीट किया- "ये वो फोन काॅल्स हैं जो चार-पांच दिनों से मुझे परेशान कर रहे हैं। मैंने एमपी के डीजीपी को शिकायत भेजी। सर्विस प्रोवाइडर से भी बात की, लेकिन ये बंद नहीं हो रहे। अफसोस यह कि इस हालत में मुझे अपने मोबाइल नंबर को ही बंद करना पड़ रहा है।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण मैं भोपाल के लैंड लाइन नंबर पर उपलब्ध हूं।"
सूत्रों के अनुसार, सिंह को फोन काॅल्स पर दूसरी तरफ से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे उन्होंने परेशान होकर फोन बंद कर दिया। इस बारे में दिग्विजय से उनके लैंड लाइन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाए।
उन्होंने ये नंबर उपलब्ध कराएं हैं-
0755-2441788
0755-2441790
0755-2661550
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत