लॉकडाउन में चौकस हुई पुलिस (अपडेट के साथ)

तारकेश्वर टाईम्स (हिदै)
बस्ती  (उ.प्र.) । लॉकडाउन पीरियड में हर प्रकार के जोखिम की परवाह किये बगैर, पत्रकार समाचार कवरेज कर रहे हैं और मीडिया संस्थान खुले हैं। स्थानीय स्तर से लेकर शासन तक किसी भी स्तर से मीडिया को प्रतिबन्धित नही किया गया है, लेकिन आज मीडिया दस्तक के लोहिया मार्केट स्थित कार्यालय पर दो सिपाही आये और दफ्तर खुले रहने पर सवाल करने लगे। उनसे कहा गया आपके पास कोई आदेश को मीडिया संस्थानों को बंद करने का तो दिखाइये, वे कुछ देर चहलकदमी किये, कार्यालय का वीडियो बनाये और चले गये। कोई ऐसा आदेश हो तो सार्वजनिक किया जाये।
बड़ेवन चौकी इंचार्ज विनोद यादव जी खबर पढ़कर आये, उन्होने कहा ऐसा कोई आदेश नही है, आप लोग महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, बेफिक्र होकर काम करिये। सूचना प्रसारित होने के आधे घण्टे के भीतर सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर त्रिपाठी जी भी आये, उन्होने कहा पत्रकार छुईमुई नही होता बिंदास होकर काम करिये। मीडियकर्मियों का योगदान प्रशासन को पता है। हम लोगों के अभिभावक राजेन्द्रनाथ तिवारी जी ने भी फोन करके हाल जाना। ऐसे बहुत से फोन आये। उद्वेलित न हों। फिलहाल स्वाभिमान से जुड़ी बात नही है। न ही कोई दुर्व्यवहार किया गया है। कृपया कमेण्ट अब बंद करके पूर्ववत अपनी जिम्मदारी निभायें। सभी की सक्रियता के लिये शुक्रिया।


अशोक श्रीवास्तव
संवादक-मीडिया दस्तक एवं बस्ती चेतना
       ➖  ➖  ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर