लॉकडाउन के उल्लंघन में 138 एफआईआर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उप्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि कोरोना वायरस से जिले में कुल 20 लोग पाॅजिटिव हैं, चार लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुॅके है, एक कोरोना पाजिटिव की मृत्यु हुयी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 1180 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 882 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है, जबकि 298 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है । लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में एक सौ अड़तीस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है ।     



 उन्होंने बताया कि कुल 255 हॉस्पिटल में तथा 573 स्कूल में एवं 11080 घरों में कोरेनटाइन किए गए हैं। कुल 134528 लोगों को फूड पैकेट वितरित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत 26815 मजदूरों में से 24817 मजदूरों को रू. 1000 की दर से कुल रु. 24817,000.00 डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। इसके अलावा 38770 में से 32101 दिहाड़ी मजदूरों को रू0 1000 प्रति की दर से 32101,000.00 रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 138 लोगोंं पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
        -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  - 
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर