कोरोना जागरूकता प्रचार वाहन रवाना

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए लोगों में जन जागरूकता पैदा करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।   
       इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वाहन के द्वारा लोगों को बचाव के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही यह भी जानकारी दी जाएगी की लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नं० 05542- 287774 पर सूचित करेंगे। प्रचार वाहन को रवाना करने का वीडियो देखने के लिए ब्लू लिंक को क्लिक करें : - https://youtu.be/Pj5XBa8a65o
  उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी ने फैलता है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक दूरी बना कर रहे। मास्क, गमछा, अंगोछा, रुमाल, तौलिया से अपने मुंह और नाक को ढके,  साथ ही नियमित रूप से अपने हाथ को धोता रहे।     
 उन्होंने बताया कि यह वाहन पूरे जिले में जाएगा। इसलिए इस का रूट चार्ट निर्धारित कर दिया गया है। वाहन को हरी झंडी दिखाते समय एनसीसी के जितेंद्र बहादुर सिंह, सूर्य लाल तथा आपदा प्रबंधन के रंजीत रंजन भी उपस्थित रहे।
       ➖   ➖   ➖   ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर