कपिल शर्मा के शो का बहिष्कार करेगी कायस्थ वाहिनी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


अंकुर श्रीवास्तव/ बस्ती। विगत दिवस रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित कपिल शर्मा का शो प्रसारित हुआ जिसमें ’लेखनी और लिपि के दाता, सृष्टि के न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी’ का भद्दा मजाक उड़ाया गया है जो कि बहुत ही निंदनीय है। किसी भी आराध्य का मजाक  किसी के द्वारा उड़ाया जाना कदापि उचित नहीं है। ’कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय’ इसकी पुरजोर निंदा करता है।    



उक्त बातें कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने व्यक्त करते हुए कहा कि कपिल शर्मा समय रहते इस गलती के लिए माफी मांग लें और भगवान श्री चित्रगुप्त के महत्व को अगले एपिसोड में वर्णित करे अन्यथा लाकडाउन खत्म होने पर उसके खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा बल्कि सड़क पर उतर कर विरोध भी किया जायेगा। यदि कपिल शर्मा माफी नहीं मांगता हैं तो हम समस्त सनातन हिन्दू  समाज से उनके शो का बहिष्कार करने का अपील करेंगे। चंद पैसें के लिए आराध्य का अपमान यह एक फैशन बन गया है पर इस बार कपिल शर्मा और सोनी टी वी को बहुत महँगा पड़ने वाला है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मोन. - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर