कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव , अस्पताल से छुट्टी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


लखनऊ । कोरोना वायरस से संक्रमित सिंगर कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद सोमवार छ: सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कनिका अब चौदह दिनों तक अपने घर में क्वारंटाइन रहेंगी ।   


बता दें कि बीस मार्च को कनिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था। रविवार पांच अप्रैल की रात कनिका का छठवां नमूना लिया गया था। सोमवार की सुबह रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वार्ड के डॉक्टरों ने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान से बात की। जिसके बाद कनिका को पीजीआई से छुट्टी कर दी गई। कनिका उ.प्र. में कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज थीं ।
               जानें कब क्या हुआ 
14 मार्च 2020 : -  लंदन से लौटकर कनिका 14 मार्च को लखनऊ आईं थी। यहां पहले वह ताज होटल रूकी थीं और लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियों में भी शामिल हुईं। पार्टी में वसुंधरा राजे सिंधिया, दुष्यंत सिंह, जय प्रताप सिंह, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया समेत कई नेता मौजूद थे।
16 मार्च 2020 : -  कनिका कपूर ताज होटल से चेक आउट कर लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में अपने घर चली गईं। इसी दिन कनिका को गले में खरास और जुकाम के साथ हल्का बुखार हुआ। उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को दिखाया जिन्होंने कनिका को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। 
20 मार्च 2020 : -  बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उन्हें पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और प्रदेश सरकार ने कनिका की लखनऊ व कानपुर पार्टियों में शामिल लोगों को चिन्हित कर आइसोलेशन में रखने के भी निर्देश दिए।
20 मार्च 2020 : -  कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
21 मार्च 2020 : -  बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल थे।     
22 मार्च 2020 : -  कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए 198 लोगों का पता चला, सभी की कोरोना टेस्ट करवाया गया। बाद में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
23 मार्च 2020 : - कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में किए गए बदलाव, धाराओं पर असर नहीं।
23 मार्च 2020 : -  सिंगर कनिका कपूर की सेहत में कोई सुधार नहीं, दूसरी जांच रिपोर्ट में सामने आई वायरल लोड ज्यादा होने की बात।
25 मार्च 2020 : -  कनिका कपूर का मंगलवार रात को तीसरी बार कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ और तीसरी बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
29 मार्च 2020 : -  कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर की चौथी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव लेकिन सेहत में हुआ थोड़ा सुधार। 
31 मार्च 2020 : -  कनिका कपूर का ठीक हुआ सर्दी , जुखाम और बुखार लेकिन बॉडी में कोरोना अभी भी मौजूद। 1 अप्रैल 2020 : -  एक बार पुनःपॉजिटिव रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने कनिका के इलाज के साथ ही उसके खानपान में बदलाव किया। उसे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खानपान की चीजें दी गई। भोजन में विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ाई।
4 अप्रैल 2020 : -  पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट आई निगेटिव। कनिका की सेहत में लगातार सुधार अब बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण नहीं।
6 अप्रैल 2020 : - कपूर करोना की छठीं रिपेार्ट भी नेगेटिव आई। अस्पलात से मिली छुट्टी। 14 दिनों तक अपने घर में रहेंगी क्वारंटाइन।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर