कानूनगो की मौत , सोलह नये कोरोना केस

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


जालंधर / लुधियाना । पंजाब में काेराेना ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से व्यक्ति की मौत हो गई। लुधियाना में पायल निवासी कानूनगो गुरमेल सिंह (58) ने अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद दम तोड़ दिया। उन्हें 14 अप्रैल को भर्ती कराया था। गुरूवार को रिपार्ट पॉजिटिव आने के 24 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। अब तक 15 लोग दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 16 नए केस आए। इनमें जालंधर से सात , पटियाला और लुधियाना से 4 - 4 व फिरोजपुर से एक केस आया । आंकड़ा अब 215 हो गया है। 
 पिछले 17 दिनों यानी 1 अप्रैल के बाद सूबे में 11 की मौत और 176 पॉजिटिव हो चुके हैं । प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस के नए केस मिल रहे हैं, लेकिन अब मरीजों के ठीक होने का औसत नए केसों के मुकाबले बेहतर हो रहा है। शुक्रवार को नूंह में छह और पंचकूला में दो मरीज मिले, जबकि 18 मरीज राज्य में ठीक होकर घर लौटे हैं। पलवल में 7, नूंह में 3, फरीदाबाद, करनाल, सिरसा में दो-दो और चरखी दादरी और जींद में एक-एक मरीज ठीक हुआ है। राहत की बात यह है कि हरियाणा 22 में से तीन जिलों में अब तक कोरोना को रोकने में जहां सफल रहा है, वहीं अब छह जिले ऐसे हैं, जहां कोरोनावायरस पहुंचने के बावजूद अब वहां कोई संक्रमित नहीं है।      



इन जिलों में यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और रोहतक शामिल हैं। रोहतक में एक मरीज की जान भी गई है। बाकी सभी जिलों में कोरोना की जंग मरीजों ने जीती है। राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 212 तक पहुंच गई है। जबकि 72 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके अतिरिक्त गुड़गांव में लाए गए इटली के 14 मरीज भी ठीक हुए हैं। राज्य में जो 212 मरीज मिले हैं, इनमें 116 से ज्यादा जमाती हैं। हरियाणा के लिए राहत की बात यह भी है कि प्रदेश में करीब 50 फीसदी लोगों ने क्वारेंटाइन का समय पूरा कर लिया है। प्रदेश में 28854 लोगों को अब तक क्वारेंटाइन किया गया। इनमें से 14030 लोगों का क्वारेंटाइन का समय पूरा हो चुका है। राज्य में 1408 मरीजों की रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 683 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 789 ने सर्विलांस का पीरियड पूरा कर लिया। पिछले 24 घंटे में ही 380 लोगों को और सर्विलांस पर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 820 नए सैंपल लिए हैं।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर