जानें आज से इन राशियों पर क्या होगा सूर्य का प्रभाव

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


      (पं. लालभूषण मणि त्रिपाठी) 


आज तेरह अप्रैल 2020 को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में एक माह के लिए गोचर करने जा रहे हैं। बता दें, सूर्य का यह राशि परिवर्तन 13 अप्रैल शाम 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। एक ओर जहां सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा तो कुछ राशि के जातकों को इस परिवर्तन की वजह से सतर्क भी रहना पड़ सकता है।     


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है उसे समाज में मान-सम्मान और धन सम्पदा की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर सूर्य कुंडली में अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को अपमान और धन की हानि होती है। तो आइए जानते हैं 13 अप्रैल को होने वाले सूर्य के राशि परिवर्तन का असर किन 3 राशि के लिए शुभ समाचार लेकर नहीं आ रहा।  
   वृषभ राशि -
सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए कोई सुखद समाचार लेकर नहीं आ हा है। इन लोगों के लिए सूर्य द्वादश रहेगा, जो कि इस राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ा सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उनके अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। इसके अलावा उनका अपने साथियों से वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। कई लोगों के लिए नौकरी में स्‍थानातंरण के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह आपके लिए सुखद हो सकता है। इसे आप एक अच्‍छे मौके की तरह स्‍वीकार कर सकते हैं। लेकिन कुछ भी करने से पहले सोच-समझकर विचार कर लें। 
   मकर राशि -
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य चतुर्थ स्थान पर होगा। जिसकी वजह से उनके कार्यों में देरी के साथ कई तरह की बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ कार्यों में असफलता का सामना करना पड़े। जिसकी वजह से उनके मन में निराशा बढ़ सकती है। ऐसे में धैर्य बनाए रखने से ही आप तनाव से बचे रहेंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिल पाएंगे। 
    मीन राशि -
इस राशि के जातकों के द्वितीय स्थान पर सूर्य विरजमान रहेंगे। जिसकी वजह से उन्हें सूर्य से सामान्य फल ही प्राप्त हो पाएंगे। इस राशि परिवर्तन की वजह से मीन राशि के जातकों को सफलता मिलने में देरी हो सकती है। मीन राशि के जातकों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। जिसकी वजह से उन्हें मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। पार‍िवारिक मामलों में भी आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। 
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर