इस रमजान 15 घण्टे का होगा हर रोजा

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.) ।  लॉकडाउन के बीच शुरू हो रहे रमजान में इस बार रोजेदारों का अल्लाह सख्त इम्तिहान लेगा। हर रोजा करीब 15 घंटे यानि 900 मिनट रखने होंगे। अगर आज चांद दिखा तो पहला रोजा 24 अप्रैल को होगा। अगर 24 को चांद दिखा तो 25 अप्रैल को पहला रोजा 15 घंटे 22 मिनट यानि कुल 922 मिनट रखना होगा।   
पहला रोजा रखने के लिए सुबह सेहरी 3.55 बजे करनी होगी। जबकि इफ्तार शाम छह बजकर 33 मिनट पर करने के बाद रोजा खोला जाएगा। इसी तरह आखिरी रोजे की सहरी का समय भोर में तीन बजकर 29 मिनट और इफ्तार शाम को छह बजकर 48 मिनट पर होगा। 



इसी कैलेंडर के मुताबिक रमजान के हर दूसरे और तीसरे दिन समय में परिवर्तन रहेगा। शुरू के रोजे जहां कुछ लंबे होंगे। वहीं 15वां रोजा सबसे छोटा महज 15 घंटे का होगा। अगर 24 अप्रैल से रमजान शुरू हुआ, तो पहले रोजे में सहरी का आखिरी वक्त सुबह 3.56 बजे व इफ्तार का वक्त शाम 6.32 बजे रहेगा।
जानकारों के मुताबिक 36 साल बाद रमजान पुन: उसी मौसम में पहुंच जाता है। इस्लामी कैलेंडर और अंग्रेजी कैलेंडर में एक साल में 10 दिन का अंतर आता है। ये अंतर इसलिए आता है कि इस्लामी कैलेंडर में 29-30 दिन का महीना होता है, वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में 30-31 दिन का महीना होता है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार