घर पर मिल रही किशोरी शक्ति योजना की सुविधाएं : सीडीओ

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने किशोरी शक्ति योजना के अंतर्गत सरकारी व परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों (कक्षा 6 से 12 तक) को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है।     


 वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के लाकडाउन के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत बालिकाओं की समस्या को देखते हुए उन्हें ग्राम्य स्तरीय कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से सेनेटरी पैड का वितरण कराया जा रहा है। विकास खंडवार डिमांड के सापेक्ष सेनेटरी पैड सुविधानुसार बी.आर.सी., सी.डी.पी.ओ. कार्यालय पर सी.एम.एस.डी. द्वारा प्रेषित किया जा रहा है। वहां से आगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका के पर्यवेक्षण में वितरण कराया जा रहा है ।                           
 इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वितरण की संयुक्त आख्या सी.डी.पी.ओ. खंड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से सी.एम.एस.डी. प्रभारी को प्राप्त कराने का निर्देश दिया गया है।
          -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर