गेहूं क्रय केन्द्र की अव्यवस्था देख भड़के डीएम : दी चेतावनी

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । साधन सहकारी समिति महसों के गेहूं खरीद केन्द्र प्रभारी को किसान  के रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट की जानकारी नहीं, न ही सहायक निबन्धक सहकारिता इसकी जानकारी दे पाये। क्रय केन्द्र पर कहीं लिखा भी नही गया है। कोरोना वायरस के कारण सभी जनसेवा केन्द्र बन्द हैं, फिर भी केन्द्र प्रभारी द्वारा किसान से रजिस्ट्रेशन का प्रिन्टआउट मांगा जा रहा है। यह कुछ नजारा देखने को मिला जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को। जब उन्होने महसों और सजनाखोर कथरूआ गेहूॅ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। 
 जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त किया तथा सहायक निबन्धक सहकारिता और जिला प्रबन्धक पीसीएफ को कार्यवाही की चेतावनी दिया।  उन्होने कहा कि यह हालत तब है जबकि वे प्रतिदिन गेहॅू खरीद की समीक्षा कर रहे है। बैठक में दी जा रही जानकारी से फील्ड मे वास्तविकता अलग है।           
  उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्या का हल वे नही कर सकते तो उनके होने का मतलब क्या है। जब सभी जनसेवा केन्द्र बन्द चल रहे है, तो किसानों के रजिस्ट्रेशन, उसके प्रिन्ट, तहसील से सत्यापन की समस्या का निदान किया जाना चाहिए। शासन की मंशा है कि लाकडाउन के दौरान किसान को केवल एक बार केन्द्र पर गेहॅू बेचने आना पड़े। जबकि वर्तमान व्यवस्था के तहत उसे दो से तीन बार आना पड़ रहा है। 
 जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि महसों में 06 किसानों सेे 320 मीट्रिक टन गेहॅू खरीदा गया है। जबकि सजनाखोर कथरूया में 493 मीट्रिक टन गेहॅू खरीदा गया है। उन्होने महसों में 60 कुन्तल गेहॅू बेचने वाले किसान बलराम चौधरी से फोन पर बात-चीत किया और दिक्कत के बारे में पूछ-ताछ किया। किसान ने बताया कि गेहॅू बेचने में उन्हें कोई दिक्कत नही हुआ है। जिलाधिकारी ने सहकारिता के केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद लक्ष्य के अनुरूप न होने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होने निर्देश दिया कि प्रत्येक केन्द्र पर वेबसाइट fcs.up.gov.in लिखवाया जाय। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाय।  



  डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 3095 मीट्रिक टन गेहॅू की खरीद हुयी है। लगभग 03 हजार किसानों ने गेहॅू बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया है कि उनके 64 क्रय केन्द्रों पर लैपटाप नही है। निरीक्षण के दौरान एडीएम रमेश चन्द्र तथा जिला प्रबन्धक पीसीएफ अमित चौधरी भी उपस्थित रहे। 
            -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर