एक साथ पांच बच्चों की माँ बनी महिला

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बाराबंकी । बाराबंकी के सूरतगंज में बुधवार सुबह एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे का जन्म घर पर हुआ तो आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां महिला ने चार और बच्चों को जन्म दिया।
महिला व उसके बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी का स्वास्थ्य अच्छा है। 



अनिता नौ माह की गर्भवती थी वह अपने पति कुंदन के साथ सूरतगंज में रहती है। बुधवार सुबह उसने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दर्द होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर भागे जहां अनिता ने चार अन्य बच्चों को जन्म दिया। इनमें से तीन लड़कियां व दो लड़के हैं।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा

रूँधावती पाण्डेय स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न