चौकी इंचार्ज जीतेन्द्र शाही, कांस्टेबल रामप्रकाश सिंह एवं दिलशाद ने पहुंचाईं जीवन रक्षक दवाएं 

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
          (अंकुर श्रीवास्तव)
बस्ती। इस लाॅकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी सिर्फ सुरक्षा नही कर रहे है बल्कि उनके द्वारा लोगो के हित के लिए जो भी बन पड़ रहा पुलिसकर्मी उस सेवा कार्य को भावपूर्वक कर रहे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बस्ती जनपद में।



 लाॅकडाउन के समय बस्ती में कोरोना पाॅजीटिव मिलने से जनपद के तीन हिस्सो को सील कर दिया गया है। इस दौरान कृष्णा भगौती / भैसहिंया निवासी राहूनन्दन उपाध्याय को दवा की जरूरत थी। दवा न मिलने से परिवार के लोग काफी परेशान थे। जब यह खबर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश सिंह को मिली तो वे जरूरतमंदो को दवा दिलवाने के लिए जिम्मेदारी गांधी नगर चैकी इंचार्ज जीतेन्द्र शाही को सौंपा। चैकी इंचार्ज जीतेन्द्र शाही ने इस कार्य हेतु चैकी के चीता में कार्यरत जनपद के कर्तव्यशील एवं कर्मठी कांस्टेबल रामप्रकाश सिंह एवं दिलशाद को चुना। बताते चले कि कांस्टेबल रामप्रकाश सिंह एवं दिलशाद बहुत ही सक्रिय एवं तेजतर्रार पुलिसकर्मी है जिन्हें चैकी क्षेत्र के लोग काफी पसन्द करते है।  



 क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देश के अनुसार चैकी इंचार्ज जीतेन्द्र शाही द्वारा मिली जिम्मेदारी तथा जनहित के कार्य को गंभीरता से लेते हुए भारी मशक्कत के बाद भारत मेडिकल से दवा लेकर कांस्टेबल रामप्रकाश सिंह एवं कांस्टेबल दिलशाद ने दवा जरूरतमंद तक पहुंचाया। पुलिस के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे है।   



बताते चले कि कांस्टेबल रामप्रकाश सिंह एवं कांस्टेबल दिलशाद इससे पूर्व भी कई सराहनीय कार्य चुके है। जिसमें कई गुडवर्क भी शामिल है। बताते चले कि गांधी नगर चैकी इंचार्ज जीतेन्द्र शाही अपनी डियूटी के साथ ही साथ जरूरतमंदो में राहत सामाग्री, सुरक्षा सामाग्री एवं जीवन रक्षक दवाओ की व्यवस्था कराकर लोगो की मदद कर रहे है। इस कार्य में गांधी नगर चैकी में कार्यरत चैकी इंचार्ज जीतेन्द्र शाही, उपनिरीक्षक राजन सिंह, कांस्टेबल रामप्रताप सिंह, कांस्टेबल दिलशाद बधाई के पात्र है।
        ➖  ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर