बस्ती में दो जमाती सहित 18 संक्रमित

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बस्ती (उ.प्र.)।  जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को भी  दो जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बस्ती में एक मृतक सहित कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक कांप्लेक्स स्थित जमोराह गांव में मुंबई के जमात से लौटे दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  इन दोनों को डीएम आशुतोष निरंजन ने मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराया था, बुधवार की दोपहर बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दोनों को  पॉजिटिव पाया गया है।



प्रशासन ने आनन-फानन में गांव को सील करा दिया है, यहां आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है, अब शहर सहित जिले में संक्रमितों की संख्या मृतक सहित 18 हो गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अब 18 कोरोना सक्रमित हो चुके हैं। जिसमे   चार जमाती हैं।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार