बस्ती की प्रधान वर्षा सिंह से मोदी ने की बात , दी शाबाशी 

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
लखनऊ । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देश में प्रधानों को संबोधित करने के साथ उनसे राय भी मांगी। प्रधानमंत्री ने बस्ती जिले की ग्राम पंचायत नकटी देई बुजुर्ग प्रधान वर्षा सिंह से वार्ता की। 
कोरोना संकट की वैश्विक बीमारी के दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का गांव देश में चर्चा का विषय बन गया। ग्राम प्रधान वर्षा सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फार्मूले को अपना कर कोरोना को हराने में जुटी हैं। उनके साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले एक रुपया दिल्ली से चलता था, तो महज 15 पैसा गांव पहुंचता था, अब जब गांव में लोगों के पास पूरा पैसा पहुंचता है तो कैसा महसूस करते हैं। प्रधान वर्षा सिंह ने कहा कि गांव के लोग बहुत ही संतुष्ट हैं, लोग कहते हैं कि जब से यह सरकार आई है तो तमाम सुविधाएं मिल पा रही हैं। यह वह गांव है, जहां की महिला ग्राम प्रधान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर कोरोना से गांव को मुक्त रखने के लिए टीम-11 की तर्ज पर कार्य कर रही हैं।         
 ग्राम प्रधान की इस मेहनत को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैल्यूट किया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब थे, तब उन्होंने बस्ती जिले की नकटी देई बुजुर्ग ग्राम पंचायत की महिला प्रधान वर्षा सिंह से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने न केवल वर्षा सिंह के कार्यों के बारे जाना, बल्कि उन्होंने ग्राम प्रधान की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम प्रधान वर्षा सिंह से कहा कि यह बताइए पहले लोग कहते थे कि दिल्ली (केंद्र) से एक रुपया चलता है तो केवल 15 पैसा ही गांव तक पहुंचता है। आज एक रुपया निकलता है तो 100 के 100 पैसे लाभार्थी के खाते में जमा हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षा सिंह से पूछा कि अब जब गांव में लोगों के पास पूरा पैसा पहुंचता है तो कैसा महसूस करते हैं। इस पर प्रधान वर्षा सिंह ने कहा कि गांव के लोग बहुत ही संतुष्ट हैं और लोग कहते हैं कि जब से यह सरकार आई है तो तमाम सुविधाएं मिल पा रही हैं।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर