बस्ती जेल से 81 बन्दी छूटे

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बस्ती (उ.प्र.) । जेल प्रशासन ने गुरुवार को संतकबीरनगर के 16 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। लाक डाउन के बाद से अब तक बस्ती और संतकबीरनगर जिले के कुल 81 विचाराधीन बंदियों को छोड़ा जा चुका है। 
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जेल में निरुद्ध सात साल तक की सजा वाले अपराधों में सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को पैरोल व अंतरिम जमानत पर छोड़ने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में जिला कारागार से बस्ती और संतकबीरनगर के बंदियों को छोड़े जाने का सिलसिला रविवार से शुरू हुआ।      



वरिष्ठ जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि जिला कारागार में बस्ती व संत कबीर नगर के करीब साढ़े ग्यारह सौ बंदी निरुद्ध हैं। इनमें कुल 101 विचाराधीन व 43 सजायाफ्ता बंदी को छोड़ा जाना है। जिन बंदियों को छोड़ा जाना है उनमें कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं, जिनके लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए रोडवेज के एआरएम को पत्र लिखा गया है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर