आरोग्यसेतु डाउनलोड में मण्डल में बस्ती न. वन

तारकेश्वर टाईम्स (हिदै)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में बस्ती प्रदेश में 30वें स्थान पर आ गया है। इसके साथ ही बस्ती मण्डल में बस्ती जिला नम्बर वन है । उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जिला 36वें स्थान पर था। इसमें संतकबीरनगर इकतीसवें और सिद्धार्थनगर 61वें स्थान पर हैं । 
  उन्होने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें। उन्होने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 2464464 है, जो 2020 में सम्भावित 30 लाख से अधिक हो गयी है। इसमें से 102720 कुल 3.34 प्रतिशत लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। 
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर