यूपी में कोरोना फैलाने वाली कं. पर एफआईआर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
नोएडा । कोरोना वायरस से यूपी में अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित गौतम बुद्ध नगर है। यहां इस खतरनाक वायरस से 31 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां की सीज फायर नाम की एक कंपनी के ही 11 कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके लिए जिम्मेदार है कंपनी की आपराधिक लापरवाही । जिसकी वजह से उसके 11 कर्मचारियों समेत 19 लोग कोरोना वायरस के चपेट में हैं। कंपनी के खिलाफ अब केस दर्ज किया जा चुका है।



नोएडा सेक्टर-135 स्थित सीज फायर कंपनी में बीते दिनों लंदन से एक ऑडिटर आया था। कंपनी ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से न सिर्फ छिपाई, बल्कि कर्मचारियों के बचाव के लिए भी जरूरी इंतजाम नहीं किए। ऑडिटर पास के ही एक फाइव स्टार होटल में भी ठहरा था। अब आलम यह है कि विदेशी ऑडिटर के जरिए कंपनी के कर्मचारियों में संक्रमण फैल चुका है। 11 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इन कर्मचारियों के अलावा ऑडिटर के संपर्क में आने वाले 8 अन्य लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
इसी कंपनी के कर्मचारी से बुलंदशहर में भी पहुंचा कोरोना
संक्रमित कर्मचारियों के परिजनों में भी संक्रमण की आशंका बढ़ चुकी है। इसी कंपनी के कर्मचारी के जरिए पड़ोस के जिले बुलंदशहर में कोरोना वायरस पहुंचा, आज वहां पहला मरीज मिला, ये इसी कंपनी का कर्मचारी है। अन्य कई लोग भी इसके जरिए संक्रमित हो गए ।
गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग भार्गव ने सीज फायर कंपनी के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। लंदन से आए ऑडिटर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह FIR महामारी अधिनियम 1897 के तहत दर्ज कराई गई है।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार