वसीम रिजवी अस्पताल में भर्ती :  कोरोना सेंपल लिया गया 

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
लखनऊ । शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिज़वी की हालत बिगड़ गई है। वसीम रिज़वी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसीम रिज़वी का कोरोना का सैंपल लिया गया है। वसीम रिज़वी की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है ।  बता दें कि वसीम रिजवी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे थे।
बता दें कि यूपी में कोरोना के अब तक 37 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से 11 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को नोएडा में तीन और व शामली में एक नया मरीज मिला है। 
खास बात यह है कि नोएडा में पॉजिटिव मिली महिला विदेश नहीं गई लेकिन उसके पति हाल ही में लंदन से आए एक क्लायंट से मिले थे। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनके पति और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। सोसाइटी को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर