रूपम मिश्रा ने पूजन कराकर रवाना किया केटिल कैचर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती  ( उ.प्र.) । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका बस्ती में आवारा पशुओं को पकड़ने वाले वाहन (कैटिल कैचर) को नपा अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने पूजन कर गाड़ी को रवाना किया। तथा इसके साथ ही नव निर्मित कटेश्वर पार्क का निर्रीक्षण भी किया।



इसके बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं के इधर उधर भटकने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है । दिन प्रतिदिन स्थानीय लोगों को कई दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है । इसी को देखते हुए इस गाड़ी की व्यवस्था की गयी है , जो सभी वार्डो में जाकर आवारा पशुओं को पकड़कर समुचित जगह पर पहुचायेगी । जिससे जनधन की हानि न हो सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बस्ती का उद्देश्य है कि शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। यह उद्दे्श्य तभी सफल हो पायेगा , जब सभी नगर वासी इसमें सहयोग करेंगे। नगर पालिका प्रशासन को किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी। शहर को शासन की मंशा के अनुरूप सुन्दर बनाया जा रहा है । पथ प्रकाश की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, गुणवत्ता पूर्ण सड़कों का जाल सभी वार्डो में बिछाया जा रहा है। जल्द ही कटेश्वर पार्क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करा लिया जायेगा और आम जनमानस के लिए खोल दिया जायेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जो संसाधन नगर वासियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं उसका सदुपयोग करें और आवारा पशुओंं की जानकारी पालिका कर्मी को दे , जिससे आवारा पशुओं से निजात दिलायी जा सके। आगे जरूरत पड़ने पर और भी संसाधन की व्यवस्था करायी जायेगी। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे विकास की गति चैगुनी हुयी है।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, घनश्याम चित्रगुप्त, अशोक सिंह जे0ई0 , राजकुमार लाल, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय तिवारी, गिरीश सिंह, विपुल शुक्ल , सत्यदेव शुक्ल के साथ ही जगदीप श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, पप्पू भईया, सचिन शुक्ल, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया, मो0 अहमद‘सज्जू’, मो0 अजीज, मो0 सिद्वीक, संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्र, लवकुश चौबे सहित तमाम कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
        ➖  ➖  ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा