पुलिस ने की मदद तो तमन्ना ने बेटे का नाम रखा रणविजय खान  

तारकेश्वर टाईम्स  (हि.दै.)    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में लॉकडाउन के दौरान हॉस्पिटल में बेटे को जन्म देने वाली तमन्ना अली खान ने अपने कलेजे के टुकड़े का नाम 'रणविजय खान' रखा है। रणविजय सिंह नोएडा में एडिशनल डीसीपी हैं। उन्होंने लॉकडाउन में फंसे तमन्ना के पति को नोयडा से बरेली पहुंचाने में मदद की थी। जिससे प्रभावित होकर उनके नाम पर तमन्ना ने अपने बेटे का नाम रख दिया है।   



देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से बरेली में इज़्ज़तनगर के बिहार कला की रहने वाली तमन्ना अली खान के पति अनीश खान नोएडा में फंस गए थे। तमन्ना को बरेली में प्रसव पीड़ा हो रही थी । ससुराल में उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था ।   



एसएसपी बरेली शैलेश कुमार पांडेय ने नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह से फोन पर बात की। इसके बाद रणविजय सिंह ने तमन्ना के पति अनीश खान को नोएडा से कार और कर्फ्यू वाहन मुहैया करवाकर बरेली भिजवाया था। अनीश खान के बरेली आने के 45 मिनट बाद ही तमन्ना ने हॉस्पिटल में एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया बेटे का चेहरा देखने के बाद तमन्ना ने उसका नाम ही रणविजय खान रख दिया है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर