प्रभारी मंत्री ने किया आरोग्य मेले का उद्घाटन

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, मोती सिंह ने पी.एच.सी. रामपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गैर संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ किया तथा झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने निर्देश दिया कि मा0 मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाए आमजन को उपलब्ध कराये। 



          अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने सांसद रहते हुए भी जे.ई और ए.ई. के विरूद्ध अभियान चलाया था। पिछले तीन वर्षो में संचालित दस्तक अभियान से जे.ई./ए.ई.एस. के मरीजो में कमी आयी है और मृत्यु दर एक दम कम हो गयी है। 
         उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आरोग्य मेले के आयोजन से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। इसमें उपलब्ध सभी सेवाये सम्पूर्ण टीकाकरण पैथालाजिकल जाॅच, परामर्श, पोषाहार, दवायें निःशुल्क है। उन्होने अल्प संख्यक समुदाय की महिलाओं से अपील किया कि वे इन आरोग्य मेला का अधिकाधिक लाभ उठाये। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मेड़िकल कालेज स्थापित किया गया है।
         उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। प्रदर्शनी में मंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, विश्व तम्बाकू दिवस, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, सम्पूर्ण टीकाकरण, फाइलेरिया, परिवार कल्याण, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि स्टाल का अवलोकन किया। डाॅ0 स्वाति त्रिपाठी ने बताया कि मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के कार्ड बनवाये जा रहे है। 
         जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी का स्वागत किया। डाॅ0 आफताब रजा ने संचारी रोग अभियान के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चैधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीएमओ डाॅ0 जेपी त्रिपाठी, डाॅ0 सीके वर्मा, डाॅ0 स्वाति त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, पुष्कर मिश्र एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
           -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर