फूहड़ भोजपुरी : लंहगा में वायरस कोरोना

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


 देशभर में कोरोना वायरस के खौफ के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री एक बार फिर लोगों के निशाने पर हैं। दरअसल,  होली से ठीक पहले भोजपुरी का एक गाना सामने आया है। इस गाने का टाइटल है  ‘लहंगा में वायरस कोरोना घुसल बा’। दुनियाभर में इस वायरस हो रही मौत और दहशत के बीच गाने का ऐसा टाइटल रखने पर लोग भड़क गए हैं और इसकी सोशल मीडिया पर काफी निंदा हो रही है। लोग कहते दिख रहे हैं कि एक तरफ दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, दूसरी तरफ लोग इस दुखद परिस्थिति को भी भुनाने में लगे हुए हैं।



ट्विटर पर यूजर्स गाने का पोस्टर शेयर कर लिख रहे हैं कि ऐसे ही लोग भोजपुरी इंडस्ट्री और बिहार को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने भी इस गाने का पोस्टर शेयर करके हुए भोजपुरी इंडस्ट्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा-‘शर्मनाक। फूहड़ता की सारी हदें पार।’
           ➖  ➖  ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा