नसबन्दी में उत्कृष्ट योगदान: आशा विमला पुरस्कृत

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.) । महिला नसबंदी में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य सरकार ने बनकटी ब्लॉक के एकमा गांव की आशा विमला देवी को पुरस्कृत किया है। उन्होंने वर्ष 2018-19 में गांव में 14 महिला नसबंदी कराने का रिकार्ड बनाया है। इसी के साथ वह ग्रामीणों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चला रही हैं। 
विमला देवी ने बताया कि उन्होंने ने वर्ष 2006 से बतौर आशा काम करना शुरू किया है। टीकाकरण आदि कार्यक्रम के साथ ही बच्चों के साथ आने वाली माताओं को वे छोटे परिवार का महत्व समझाती रहती हैं। उनमें से काफी को बात समझ में आ भी रही है। उन्होंने बताया कि वह लाभार्थी को बताती हैं कि नसबंदी को लेकर वे किसी तरह का भ्रम मत पाले, यह पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा हमेंशा के लिए वे अनचाहे गर्भ से बच सकती है। ऑपरेशन कराने से लेकर उनके ठीक होने तक उनकी मदद करेंगी। उन्हें बताया जाता है कि तात्काकालिक रूप से अनचाहे गर्भ से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉपर टी, अंतरा इंजेक्शन आदि की सुविधा मुहैया करा रही है। नसबंदी ऑपरेशन पर सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। उनकी काउंसलिंग के नतीजे में अब महिलाएं आगे आकर ऑपरेशन के लिए तैयार हो रही हैं।



डीसीपीएम दुर्गेश कुमार मल्ल ने बताया कि आशा विमला देवी ने विछले वित्तीय वर्ष में 14 महिला नसबंदी ऑपरेशन के साथ ही पांच महिलाओं को प्रसव के बाद कॉपर टी लगवाया। गांव की चार महिलाएं गर्भधारण रोकने के लिए नियमित रूप से अंतरा का इंजेक्शन लगवा रही हैं। उनके उत्कृष्ण कार्य को देखते हुए लखनऊ में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने खुद सम्मानित किया है। उनका यह सम्मान सभी के लिए गौरव की बात है।  
             -  -  -  -  -  -  -  -  -
       लाभार्थी को मिलते हैं पैसे
- महिला नसबंदी- 2000 रुपए
(प्रसव के 42 दिन के अंदर कराने पर 3000 रुपए)
- पुरूष नसबंदी- 3000 रुपए
- प्रति अंतरा इंजेक्शन- 100 रुपए
        ➖  ➖  ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर