नाबालिग साली को ले उड़ा जीजा गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


रांची । रांची के सुखदेव नगर इलाके से एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर लिया। अपहरण कर उसे इलाहाबाद ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। आरोपित के खिलाफ उसके साला ने ही केस दर्ज कराई थी। साले द्वारा दर्ज कराए गए एफआइआर के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले आरोपित ने अपनी 17 वर्षीय साली को भगा लिया था।



भगाने के बाद पत्नी और ससुराल वालों ने समझा-बुझाकर लौटने के लिए कहा। पत्नी ने कई बार फोन पर समझाया भी। लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद साला सुखदेव नगर थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसका लोकेशन ट्रैक किया। तकनीकी सेल की मदद से पुलिस  इलाहाबाद से आरोपित को दबोच लिया।


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर