लखनऊ: सिंगर कनिका कपूर को कोरोना

लखनऊ । बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आई थीं। यहां जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि कनिका कपूर की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।


कनिका को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायिका कुछ दिन पहले ही लंदन से लखनऊ आए थीं और अपने पारिवारिक दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए उन्होंने शानदार पार्टी का आयोजन किया था।


जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को वह लंदन से लखनऊ आई थीं। इसके बाद उन्होंने एक होटल में पार्टी दी थी। इसमें करीब 100 लोग शामिल हुए थे, जिसमें कांग्रेस के एक नेता भी बताए जा रहे हैं। 


मेडिकल से जुड़े अधिकारी अभी अनिश्चित हैं कि किस तरह गायक के पूरे अपार्टमेंट के लोगों और पार्टी में शामिल हुए मेहमानों को एकांतवास में रखा जाए। केजीएमयू के एक डॉक्टर ने कहा, "कुछ लोग हमारे पास टेस्ट के लिए आ रहे हैं, लेकिन हमें अभी नहीं पता है कि वीआईपी लोगों के टेस्ट कैसे किए जाए।"
       ➖    ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर