लाॅक डाउन : गरीबों के मदद की अपील

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती  (उ.प्र.) । बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने क्लब पदाधिकारियों, सदस्यों का आवाहन किया है कि वे कोरोना वायरस से बचाव हेतु लाक डाउन के दौरान अपने आस पास के गरीब परिवारों का ध्यान दें। कोई परिवार भूखा न रहने पाये।


प्रधानमंत्री के 21 दिन के लॉक डाउन का समर्थन करते हुये  आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि समान दूरी बनाकर, घरों पर रहकर ही कोरोना जैसे घातक वायरस से बचा जा सकता है। यही सबसे बेहतर इलाज है। लोग घरों में रहकर कोरोना को परास्त कर सकते हैं। हाथों की लगातार सफाई करते रहे और विषम  परिस्थिति में ही घर से निकले। संकट के समय में प्रशासन की ओर से दिये जा रहे निर्देशों का समुचित पालन करें क्योंकि यह हमारे हित में है। जान है, तो जहान है। जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना होगा। 
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो.न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर