कोरोना राहत में ब्राह्मण महासभा ने दिये 30,000 ₹

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (उ.प्र.)। कोरोना महामारी संकट की घडी में लोगों की सहायता के लिये सामाजिक संगठनों द्वारा सहयोग किये जाने का सिलसिला जारी है।   



 इसी क्रम में शनिवार को ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल, ब्राम्हण महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त मिश्र ने अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र और अपर पुलिस अधीक्षक पंकज को 30 हजार रूपये का नकद राशि सौंपा।    



30 हजार रूपये की नकद राशि सौंपते हुये पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि संकट की इस घडी में समूचा देश एक है। हेमन्त मिश्र ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो जन सहयोग से और धन एकत्र कर सौंपा जायेगा। सहयोग राशि भेंट करते समय महासभा के राधेश्याम पाण्डेय आदि शामिल रहे।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो.न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर