जरूरतमन्दों की मदद कर रहे काजू

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती  (उ.प्र.) । 21 दिन के भारत लॉक डाउन पर बस्ती शहर में मित्रों के सहयोग से निम्न क्षेत्रों में गरीब असहाय परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी मनमोहन श्रीवास्तव काजू द्वारा किया जा रहा  है। मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि मानवता को देखते हुये इस संबंध में आप भी अपने घर के अगल-बगल आदि जगहों पर असहाय परिवार की सहायता स्वयं करें और सरकार द्वारा जारी किए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ही हम सहयोग करे।
   मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले  मैं वालंटियर और कुछ समाजसेवी संगठन के साथ मिलकर शहर में रह रहे मजदूर, रिक्शा चालक, या अन्य ऐसे लोग जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है ऐसे लोगों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन को भी जानकारी दी जा रही है। अपनी क्षमता अनुसार हम सामाजिक संगठन मिलकर यह सेवा कर रहे हैं। और जहां जरूरत पड़ रही है वहां प्रशासन को भी सूचना दे रहे हैं।
          ➖   ➖   ➖   ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर