दोपहर 12 बजे तक खेली जाएगी रंगों की होली , प्रशासन सतर्क : रवीश गुप्ता

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने आगामी होली पर्व के मद्देनजर सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि दोपहर 12 बजे तक रंगो की होली खेली जायेगी। यह निर्णय उन्होने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शान्ति कमेटी के सदस्यो की सर्वसहमति से ली गई है।



श्री गुप्ता कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय शान्ति कमेटी की बैठक में अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियो को निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहेंगे। कोई भी सूचना पर त्वरित स्थल पर पहुचे और विवाद को समाप्त कराये। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जनपद वासियो से अपील किया है कि होली त्योहार के दिन रंगो के समय बाईक का प्रयोग न करें यह सुगमता होगा कि अधिकांश त्योहार में नशे के हालात में बाईक चलाते है जो दुर्घटनाओ को दावत देता है ऐसी परिस्थितियो में वाहनो से परहेज करें। बैठक में मुसहरा प्रकरण पर चर्चा की गई सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय ने शान्ति कमेटी के सभी सदस्यो से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि होली त्योहार में मिल जुलकर शान्ति सौहार्द के साथ मनाये। कबीर की धरती पर सौहार्द कायम रहे। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने कहा कि कोई भी नई परम्परा नही होगी। बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियो को यह भी निर्देश देते हुए कहा कि होली त्योहार में पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट करने के लिए आमदा रहते है इस पर भी नजर रखी जाय साथ ही आज हुए जनपद में भूमि विवाद में प्रशासन को एक सचेत का संकेत मिल गया है इसलिए भूमि विवादो पर विशेष नजर रखी जाय। पुलिस कप्तान ब्रजेश सिंह ने कहा कि होली त्योहार में खलल डालने वालो को किसी भी दशा में नही बख्शा जायेगा। उन्होने जनपद वासियो से कहा है कि त्योहार शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये और कोई भी अराजक तत्व के व्यक्ति दिखायी दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होने अधीनस्थ पुलिस कर्मियो को निर्देश दिया है कि होली त्योहार में यदि कोई भी उत्पात मचाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही त्वरित की जाय। बैठक में अतिरिक्त उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट राज नारायण त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद एस0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा प्रमोद कुमार, सीओ सदर आनन्द कुमार पाण्डेय, ई0ओ0 खलीलाबाद श्रीमती बीना सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर महुली प्रदीप सिंह, एसपी पीआरओ प्रदीप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर धनघटा अखिलानन्द उपाध्याय, इंस्पेक्टर बखिरा, इंस्पेक्टर दुधारा गौरव सिंह, इंस्पेक्टर मेहदावल करूणाकर पाण्डेय, इंस्पेक्टर धर्मसिंहवा के अलावा समाजसेवी सुभाष चन्द्र शुक्ला, मोहम्मद अहमद, शिवकुमार गुप्त, नाजिर कलेक्ट्रेट बद्री श्रीवास्तव के अलावा सभ्रान्त नागरिक एवं पुलिस प्रशासन अधिकारी उपस्थित रहे ।
       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर