डीएम बस्ती ने बनाया खाद्यान्न बैंक @ Lock Down

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती (सूवि. उप्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिले में खाद्यान्न बैंक बनाया है। उन्होंने जनपद के स्वयंसेवी संस्थाओं एवं दानदाताओं से अपील किया है कि इस बैंक में खाद्यान्न दान करें। राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा इसका वितरण गरीब एवं वंचित लोगों के बीच में किया जाएगा ।   उन्होंने बताया कि खाद्यान्न किट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल , 2 किलो दाल , 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 1 लीटर सरसों का तेल, 2 किलो आलू, एक पैकेट मोमबत्ती, एक पैकेट माचिस, 2-2 नहाने एवं कपड़ा धोने का साबुन, एक पैकेट हल्दी एवं अन्य सामग्री बिस्किट, नमकीन आदि रखा जा सकता है।
   उन्होंने बताया कि खाद्यान्न देने के इच्छुक संस्थान या व्यक्ति कलेक्ट्रेट में ओएसडी सूर्य लाल से मो0 न0 - 9935083785 पर संपर्क कर सकते हैं।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर